फिरोज आलम

कोलकाता। अब पोर्ट अंचल के लोगों को ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गार्डेनरीच फ्लाईओवर का उद्घाटन देर शाम को किया। सीएम ने उद्घाटन समारोह में मात्र कुछ मिनट ही रही व चली गयी। इस दौरान उन्होंने किसी तरह का वक्तव्य भी नहीं दिया। इससे पहले शहरी विकास व पालिका मामलों को मंत्री फिरहाद हाकिम ने गार्डेनरीच फ्लाईओवर का विशेष निरीक्षण किया था। उन्होंने उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस फ्लाईओवर के प्रति गंभीर हैं और मार्च के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा। इधर कार्यक्रम में विधायक खालिक मोल्ला, वार्ड 134 के युवा पार्षद शम्स इकबाल, पूर्व पार्षद व चेयरमैन मो. इकबाल मुन्ना सहित तृणमूल के अन्य नेता भी मौजूद थें। संवाददाताओं से बातचीत में शम्स इकबाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब यहां ट्राफिक समस्या का समाधन हो गया। 4.4 किमी वाले गार्डेनरीच फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 306 करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों के दावे को माने तो उक्त फ्लाईओवर के निर्माण से पोर्ट अंचल को लोगों का दैनिक जीवन सुगम होगा। कारण यहां के लोग बिते जमाने से ही असहास ट्राफिक जाम से परेशान रहते थें। ज्ञात रहे कि 2014 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पोर्ट इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आयी थी। उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा कि किस तरह से खिदिरपुर सहित पोर्ट इलाके में ट्राफिक जाम की समस्या होती है। ऐसे में फिरहाद हाकिम ने जाम की समस्या पर सीेएम से बात की तो उन्होंने फौर तौर पर ही उक्त योजना के लिया अपनी हां कर दी थी।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •