कोलकाता। अगर बात इस राज्य में मछली प्रेम का हो तो, दावा है कि पूरी दुनिया इस मामले पिछड़ जाएगी। जी हां, इस राज्य के माननीय विधायकों को मछली के लिये कतार में देखा गया। विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद विधायक कतार में खड़े हुए नजर आए। कतार में लगे विधायकों के बीच हिल्सा मछली के लिए होड़ मची हुई थी और ये मछलियां उन्हें मत्स्यपालन विभाग द्वारा उपहार के रूप में दी जा रही थी। मत्स्य विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिंह पहले ही बता चुके थे कि वह विधायकों को हिल्सा मछली उपहार में देंगे।बता दें कि मछलियों की कीमत बाजार में 1200 रुपये से 1400 रुपये प्रति किलो है। इसके इतर रोहू और कतला मछलियां विधानसभा में कार्यरत कर्मचारियों को बांटी गईं। मंगलवार को भारी मात्रा में हिल्सा मछलियां विधानसभा में लाई गईं। बजट को लेकर चर्चा अपने तय समय पर हुई। हालांकि, चंद्रनाथ मछलियों के वितरण की निगरानी के कारण काफी देर तक विधानसभा से गैरहाजिर रहे। हिल्सा मछलियों की खबर मिलते ही विधानसभा परिसर का माहौल बदल गया। सत्र पूरा होने के बाद सभी हिल्सा पाने के लिए कतार में नजर आए। हालांकि, विधानसभा कर्मचारियों को रोहू और कतला मछली मिलने की वजह से उनमें नाराजगी देखी गई। चंद्रनाथ ने इस बारे में कहा कि यह गलती से हुआ है। हमने सोचा था कि विधानसभा परिसर में 200 कर्मचारी हैं, जबकि बाद में हमें पता चला कि वास्तविक संख्या 400 लोगों की है। इसी वजह से हमने कर्मचारियों को हिल्सा मछली नहीं दी।  500 हिल्सा और 150 दूसरी मछलियां वितरित की गईं।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •