प्रदेश भाजपा ने की घटना की निंदा

मामले में छह छात्र-छात्रएं गिरफ्तार

कोलकाता। पूर्वोत्तर राज्यों में चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद मूर्ति तोड़ने का सिलसिला तेज हो हो गया है। त्रिपुरा में लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद अब महानगर कोलकाता के कालीघाट स्थित केवड़ातला शम्शानघाट के पास जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई वही मूर्ति के चेहरे पर कालिख पोत दी गयीहै। दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर हमला किया गया है।  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 6 छात्र-छात्रएं को हिरासत में लिया गया व फिर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।  गिरफ्तारों से पूछताछ जारी है। आरोप है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के चेहरे पर कालिख पोती गई है। साथ ही उस पर पथराव भी किया गया है। इसके अलावा हमलावरों ने मूर्ति के पास एक संदेश भी लिखकर रखा है। जिसमें लिखा है कि दोबारा इसे (श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति) स्थापित करने की जुर्रत मत करना। हम तोड़कर नया बनाना जानते हैं। हम सपना देखना भी जानते है और उसे हकीकत में बदलने का भी माद्दा रखते हैं। घटना पर राज्य  की बीजेपी इकाई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति गिराये जाने की निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार से घटना पर सख्त कदम उठाए जाने की अपील की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •