दुर्गापुर। माकपा पार्टी तथा ममता सरकार के बीच कोई अन्तर नहीं है। यह बात भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बर्दवान जिले के दुर्गापुर में आयोजित भाजपा की एक सभा के दौरान ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहीं। साथ ही उन्होंने त्रिपुरा में भाजपा सरकार के बनने के बारे में कहा कि अगले पंचायत चुनाव में हिंसा हो सकती है। शनिवार त्रिपुरा सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा, जिसमें भाजपा के जीत की आशा है। गुरुवार को मुकुल राय दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौटे जिसके बाद वह पुरुलिया जिले की एक सभा में शामिल होने पहुंचे। इसके पहले वह पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर स्थित एक गेस्ट हाऊस में भाजपा समर्थकों से मिले। वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में माकपा चुनाव लड़ रही है। वहां माकपा के खिलाफ भाजपा जीत हासिल करेगी। इसके साथ मुकुल रॉय ने तृणमूल नेता ममता बनर्जी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि माकपा पार्टी और ममता सरकार के बीच कोई अन्तर नहीं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री माकपा नेता बुद्धदेव के स्वास्थ्य की खबर लेती रहती हैं। शायद आगामी पंचायत चुनाव दोनों पार्टी एक होने वाली है। इससे साफ तौर पर जनतंत्र की हत्या साबित होती है। मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की निन्दा करते हुए कहा कि यह सरकार राज्य में चारो तरफ हिंसा फैलाते हुए आगे बढ़ रही है। थाना के ओसी अब तृणमूल के ब्लॉक के अध्यक्ष हो रहे है लेकिन इसके बीच ही भाजपा चुनाव जितेगी। आगामी पंचायत चुनाव में विरोधी पार्टी के लिए जरा भी मौका नही देगी।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •