कोलकाता। महानगर कोलकाता को अगर उत्सव नगरी कहा जाये तो बूरा नहीं होगा। यहां हर पर्व व उत्सव को तल्लीनता से मनाया जाता है। ऐसे  में गुरुवार को मनाये गये दोल उत्सव के बाद आज होली का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नदिया जिले के मायापुर में दो दिनों से विशेष आयोजन चल रहे हैं। देशभर में चल रहे होली के धमाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी देशवासियों को रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को ममता ने ट्विट के जरिये लोगों को शुभकामनाएं दीं। ममता ने लिखा, “होली के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार सबका जीवन सुख और शांति से भर दे।” गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा शुरू किये गये दोल उत्सव के दौरान गुरुवार को उनकी कर्मस्थली बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व प्रसिद्ध दोल जात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर राज्य के ग्रामीण व शहरी सभी इलाकों में रंगोत्सव का धमाल रहा, जबकि शुक्रवार को शहरी इलाकों में अधिक उत्साह देखा गया। बताते चलें कि बंगाल के मूल निवासी दोल के दिन ही होली मनाते हैं। होली के दिन मुख्य रूप से गैर बंगाली अथवा बाहर से आकर यहां रहने वाले लोग रंगोत्सव मनाते हैं, जिसमें अब धीरे-धीरे बंगाली समुदाय के लोग भी जमकर शामिल हों रहें है. खबर के लिके जाने तक छिटपुट मारपीट की घटना के अलावा होली शांति के साथ मनी। 
Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •