फिरोज आलम

firoz alam

मुख्य संवाददाता

कोलकाता। आम आदमी और पुलिस के बीच संबंधों में कड़वाहट कोई नई बात नहीं है। लेकिन आम लोगों के लिये वर्दी पहनने वाली पुलिस का एक अलग ही रुप पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में दिखा। जी हां, यहां गार्डेनरीच थाने के प्रभारी मशरीक अली बस्ती के बच्चों के साथ मैदान में जोर लगाकर गेंद फेंकते  नजर आये तो बच्चों ने भी अपने इस पुलिस वाले चाचा को दिखाया कि वह लोग भी खेल के मैदान में कच्चे नहीं है। फिर क्या था पुलिस वाले चाचा और बच्चों ने खेल के मैदान में खूब मस्ती की। इस दौरान यहां बच्चे ही नहीं उनके परिजन भी मौजूद थें और वह लोग इस बात से काफी खूश थें कि उनेक बच्चे पुलिस वालों के साथ कदमताल कर रहें हैं। गार्डेनरीच थाने के प्रभारी मशरीक अली ने कहा कि आम लोगों में पुलिस वालों का एक अजीब खौंफ रहता है। लेकिन हमलोग तो इनके लिये ही वर्दी पहनते हैं। ऐसे में अगर इनलोगों के साथ अगर हमारा आपसी प्रेम व ताल मेल नहीं होगा तो ये लोग हमे अपना दोस्त कैसे समझेगे। ऐसे में इनके साथ पुलिस का मेल मिलाप जरुरी है।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •