कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की विधायक कस्तूरी दास का निधन आज महानगर के एक गैर सरकारी अस्पताल में हो गया। वह 66 वर्ष की थी। इस दिन महेश तल्ला की विधायक ने दोपहर 1.15 बजे आखरी शांस ली। वह महेशतल्ला से दो बार सत्ताधारी पार्टी की विधायक रह चुकी है। दिवागंत के पति व दुलाल दास ने बताया कि बुधवार को देर रात कस्तूरी दास हार्ट अटैक की शिकार हुई। लेकिन उनका इलाज पहले घर में किया गया व गुरुवार को अस्पताल में लाने पर उन्हें आईसीयू में रखा जा रहा था। आखिर कर आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कई माह से मस्तिक व हार्ट जनित समस्या से पीड़ित थी। कस्तूरी दास का जन्म  1952 में हुआ था था और दुलाल दास के साथ विवाह के बाद वह 1999 में तृणमूल में शामिल हो गयी व 2011 में माकपा के उम्मीदवार मो. इसराइल को हराकर पहली बार विधायक बनी। यहीं नहीं उन्होंने 2016 में माकपा के शमिक लहड़ी जैसे दिग्गज नेता को भी हराया और दूसरी बार विधायक बनी। दिवागंत के रिश्तेदार व मंत्री शोभन चटर्जी, शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी आदी नेताओं ने कस्तूरी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •