कोलकाता। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रंप संगठन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने लग्जरी रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट ट्रंप टावर्स के प्रचार के लिए आज महानगर कोलकाता पहुंचे।राष्ट्रपति ट्रंप के बड़े बेटे ट्रंप जूनियर अपने परिवार के नाम पर एक रियल स्टेट परियोजा को लांच करेंगे। रात एक फाइव स्टार होटल में ठहरेंगे और कल प्रोजेक्ट काे लांच करेंगे। वह कल दोपहर शहर से रवाना होंगे, लेकिन उससे पहले निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे।जूनियर ट्रंप एक सप्ताह के भारत दौरे पर हैं।कोलकाता प्रोजेक्ट को मुंबई के टाइबेका डेवलोपर्स और कोलकाता के यूनीमार्क तथा आरडीबी ने तैयार किया है और यह 136 अपार्टमेंट का होगा।ट्रंप टॉवर के फ्लैटों की शुरुआती कीमत 3.5 करोड़ रुपये है जिसे ट्रंप की संपत्तियों में सबसे सस्ता माना जा रहा है।जूनियर ट्रंप 23 और 24 फरवरी को होने वाले ‘ग्लोबल बिजनेस समिट’ के एक सेशन को भी संबोधित करेंगे। कोलकाता, मुंबई और पुणे भी वह जाएंगे। इससे पहले जूनियर ट्रंप की बहन इवांका ट्रंप भी भारत दौरे पर आई थीं। इवांका नवंबर में हैदराबाद में ग्‍लोबल एंटरप्रेन्‍योरशिप समिट में हिस्सा लिया था।  आपको बता दें कि ट्रंप टॉवर दिल्ली के अलावा पुणे, मुंबई और कोलकाता में भी है।  ट्रंप संगठन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा, “बेहतरीन बनावट, खूबसूरत आंतरिक संरचना का विकल्प और भव्य सुविधाजनक खाली स्थान के साथ हमारा मकसद गुरुग्राम को ट्रंप ब्रांड और लग्जरी लिविंग का सर्वक्षेष्ठ देना है।” ‘ट्रंप टावर’ में ग्लास लगा मेन गेट, आकर्षक लाइनों और एक भव्य रूप के साथ यह इमारत ट्रंप शैली का प्रतिबिब है। सभी कमरों में फ्लोर से छत तक की खिड़कियां हैं।  हर आवास का एक निजी एलीवेटर है जबकि एक तिहाई आवासों में 22 फीट की डबल ऊंचाई वाले कमरे होंगे।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •