विद्यालयों पर आरएसएस से जूड़ा होने का आरोप

कोलकाता। राज्य  सरकार ने 125 स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। आरोप है कि ये स्कूल राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री  पार्थ चटर्जी ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों ने एनओसी नहीं लिया था। इससे पहले भी पार्थ चटर्जी कुछ आरएसएस समर्थित स्कूलों पर धार्मिक असहिष्णुता फैलाने का आरोप भी लगा चुके हैं। पार्थ चटर्जी ने कहा कि सरकार ऐसे किसी भी स्कूल को बर्दास्त नहीं करेगी जहां हिंसा का पाठ पढ़ाया जाता हो। उन्होंने कहा कि कुल 500 स्कूलों के खिलाफ शिकायत आई थी जिसमें से 493 स्कूलों पर सरकार की कड़ी नजर है। जांच के बाद उन 493 स्कूलों पर भी एक्शन लिया जाएगा।  इन 125 स्कूलों में से 12 स्कूल विवेकानंद विद्याविकास परिषद द्वारा चलाया जाता है। परिषद के सचिव तारक दास सरकार ने कहा कि नोटिस को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। तारक दास सरकार ने कहा कि साल 2012 में ही क्लियरेंस के लिए अप्लाई किया गया था लेकिन सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्कूलों को नेटिस जारी करने के मामले में आरएसएस का कहना है कि उनका उन स्कूलों से कोई लेना देना नहीं है। पार्थ चटर्जी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो शिक्षा बजट देती है वो बेहद कम है। सर्व शिक्षा मिशन के तहत केंद्र सरकार ने जो रकम दी है उसका हमलोगों को केवल 30 परसेंट ही मिलता है। ऐसा तीन साल से हो रहा है। इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार को लेटर लिखने की भी बात कही। पिछले हफ्ते राज्य के उत्तर दिनाजपुर में आरएसएस द्वारा चलाए जाने वाले 10 स्कूलों को बंद करने के लिए डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ने नोटिस जारी किया था। जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •