कोलकाता।  उत्तर 24 परगना जिले के बिजपुर में आज नवदंपती के शव उनके आवास में फांसी के फंदे से झुलते मिलने के कारण सनसनी के साथ ही हड़कंप मच गयी। उक्त नव दम्पति की रहस्यमय मौत को लेकर तमाम तरह के कयासों का दोर भी शुरु हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया एक माह पूर्व 22 जनवरी को अनिमेश दास (18) तथा रीनिका (15) की शादी हुई थी। कोचिंग में पढ़ने के दौरान इन दोनों का आपस में परिचय हुआ था। परिजनों के खिलाफ दोनों ने शादी की थी। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के के परिजनों ने दोनों की हत्या करायी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जोड़े ने सरस्वती पूजा के दिन ही विवाह किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हो सकता है कि दम्पति ने पारिवारिक कलह के करण खुदकुशी की हो।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •