कोलकाता | पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सह आजसू नेता अजय सिंह की तलाश बोकारो पुलिस झारखंड के कई शहरों समेत राज्य में भी कर रही है। पुलिस को शक है कि अराजू के रास्ते वह बंगाल भाग गया है। बोकारो पुलिस ने राज्य के कई सम्बावित जगहों पर छापे मारे हैं। अजय सिंह के कई रिश्तेदार बंगाल में हैं। इस वजह से पुलिस उन संभावित ठिकानों पर तलाशी कर रही है। 14 फरवरी की रात को अजय सिंह सुनील गुप्ता और अमरेश सिंह को गाेली मारकर फरार हो गया था। इसमें सुनील की मौत हो गई है। जबकि अमरेश का इलाज चल रहा है।यह घटना बिते दिनों हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ स्ट्रीट फोर की है। घटना के बाद आजसू नेता अजय कुमार सिंह फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर सीसीआर डीएसपी रजतमणी बाखला, सिटी डीएसपी अजय कुमार, बालीडीह थानेदार सेक्टर 12, थानेदार सेक्टर फोर, थानेदार हरला अजय सिंह के आवास पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।पुलिस को सर्च अभियान में अजय सिंह के घर से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिसमें एक कारबाईन, तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। अजय सिंह की पत्नी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एजेंला सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर हरला थाना में पूछताछ कर रही है।अजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सिटी डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना किस कारण हुई है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •