झुमके बेचकर आरोपी चाहता था शर्ट खरीदना

मुर्शिदाबाद। क्या आप इस बात का यकीन करेंगे की एक झुमके के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जी हां,मुर्शिदाबाद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पति के पास नई शर्ट खरीदने के पैसे नहीं थे तो उसने अपनी पत्नी से उसके झुमके मांगे, जब पत्नी ने इनकार किया तो पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये घटना घटना की जानकारी आज पुलिस सूत्रों ने देते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।मृतक का नाम सोनाली बीबी(25) बताया जा रहा है। इसके दो बच्चे भी हैं। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के शपारा-बेलपुकुर इलाके से महिला के शव को बरामद किया गया। इस घटना के बाद से सोनाली का पति नर्सीलीम शेख फरार है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस थाने के इंस्पेक्टर-इन-प्रभारी सोमनाथ भट्टाचार्य ने कहा, “इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शेख ने सोनाली से पांच साल पहले शादी की थी। पड़ोसियों के मुताबिक शेख अपने पत्नी की नियमित रूप से पिटाई करता था और नशे में रहता था। शेख के बारे में कहा जा रहा है कि वो सोनाली पर उसके माता-पिता से पैसा लाने का दबाव डालता था। उसकी जरुरत पूरी न करने पर सोनाली को बुरी तरह से पिटाई करता था। मृतक सोनाली की बहन सुनदारी का कहना है कि ‘शेख की कोई नियमित कमाई नही थी। वो शराब पिता था और मेरी बहन को क्रूरता से मारता था। उसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी उसकी मांग पूरी करना हमारे लिए आसान नहीं था। उसकी मांगे कभी पूरी नहीं होती थी।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •