आरोपी रुहुल शेख गिरफ्तार

मालदा। राज्य में मतगणना की पूर्व संध्या पर भी हिंसा का खूनी केल जारी था। ताजा घटना में मालदा जिले के कालिचक में कुछ हमलावरों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या धारदार हथियारों से कर दी। पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा ने बुधवार को बताया कि कुछ लोगों ने अलीनगर के कांग्रेस के एक ग्राम पंचायत सदस्य सेराजुल अली (43) की हत्या की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि अली को उनके घर से बाहर बुलाया था। जब बहुत देर तक वह अपने घर पर नहीं लौटे तब उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया और मंगल की देर रात को उनका शव एक खेत में पाया गया। रजा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार व्यवसायी अली की हत्या का कारण व्यापार से संबंधित कुछ मुद्दे हो सकते हैं। पुलिस ने मामले में बुधवार को एक व्यक्ति रुहुल शेख की गिरफ्तारी की है। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि अली की हत्या तृणमूल समर्थित बदमाशों ने की है। लेकन तृणमूल के स्थानीय नेतृत्व ने आरोप को गलत करार दिया है। मतगणना से पूर्व हत्या की घटना से इलाके के लोगों में दहशत है।

मृतकके परिजनों का आरोप है कि घटनाके दिन रुहुल शेख ही अलीकोघर से बुलाकर ले गया था। रुहुल ग्राम के ही एक डाक्टर की हत्या के मामले में 90 दिन जेल में बिता कर जमानत पर रिहा हुआ था।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •