सात महिला सहित 14 गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर में स्पा की आड़ में किस तरह से देह का कारोबार चल रहा है, उक्त बात का एक बार फिर प्रमाण मिला। पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के गरीयाहाट स्थित 81 पीसी सरकार सरणी के एक स्पा में मंगलवार की रात छापे मार कर सात महिला सहित कुल 14 लोगों को गिरप्तार किया है। उक्त लोगो को आज कोर्ट में पेश भी किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त स्पा में देह का व्यवसाय चल रहा था। कुल 14 लोग गिरफ्तार किये गये लेकिन दो लोग भागने में कामयाब हो गये। गिरफ्तार किये गये लोगों में सात महिला है जिनमे एक दलाल व छह यौनकर्मी हैं। जबकि गिरफ्तार लोगों में तीन दलाल, दो ग्रहक, व दो मैनेजर हैं। ज्ञात रहे कि एक माह पहले भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को न्यु टाउन के एक मसाज पार्लर क्लाडियस रॉयल थाई स्पा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारों में 3 युवतियां और 3 पुरुष हैं। गिरफ्तारों में साल्टलेक निवासी बाबू रतन पाल और सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ही उक्त छापे मारे गये। पुलिस तब हैरत में पड़ गई जब पुलिस टीम मसाज पार्लर क्लाडियस रॉयल थाई स्पा में गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से गिरफ्तार लोगों में तीन के शरीर में तीन लोगों के शरीर पर सुता भी नहीं था।उक्त लोगों ने पुलिस की टीम को कई तरीकों से मामला रफा दफा करने के लिये कोशिश किये लेकिन वह लोग नाकाम रहें। इससे पहले भी पुलिस ने रंग रेलिया मना रहें 10 लोगों में छह को आपत्तिजनक अवस्था में रंगों हाथ दबोचा था। घटना टालीगंज 83 बी सतीश मुखर्जी रोड के एक अवासन का है। जहां पर देह व्यवसाय को अंजाम दिया जा रहा था। गिरफ्तार किये गये लोगों में छह महिला, दो युवक व एक दलाल शामिल थें। स्तानीय लोगों ने बता कि यहां काफी दिनों से उक्त धंधा चल रहा था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस इन बातो पर कान ही नहीं दे रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •