पोर्ट इलाके में अवैध निर्माण को लेकर घटी घटना

कोलकाता। प्रमोटिंग को लेकर एक बार फिर दो गुटों में संघर्ष की घटना घटी। पुलिस व लोगों के अनुसार राज्य के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल एसएसकेएम अस्पताल में प्रमोटिंग को लेकर दो गुटों में संघर्ष की घटना में जमकर मारपीट हुई। घटना के कारण अस्पताल में भगदड़ के साथ ही दहशत भी फैल गयी। पुलिस को लाठी का इस्तेमाल कर दोनों गुटों के लोगों को अस्पताल से भगाना पड़ा। जानकारी में बताया गया है कि घटना की शुरुआत पोर्ट इलाके के भूकैलाश गढ़ के पास वार्ड 79 में अवैध निर्माण के आरोप के तहत सोमवार की रात आपस में भिड़ गये थें। इस दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक दुसरे पर हथियारों से हमला किया। वारदात में दोनों गुटों के दो लोग अरुण जायसवाल व पप्पु शर्मा गंभीर तौर पर घायल हैं। अरुण जायसवाल व पप्पु शर्मा का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा था कि अस्पताल में भी दोनों गुटों के लोग संघर्ष पर उतर आये। देर रात तक कम से कम 70 से ज्यादा लोग पत्थर व लाठी, डण्डा सहित अन्य हथियारों से लैस होकर मारने मारने पर उतारु हों गये। पुलिस अगर स्थिति नहीं सम्भालती तो यहां कोई बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। मामले में स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों ही गुट का सम्बंध तृणमूल से है, लेकिन पप्पु के विरोधी गुट का आरोप है कि पप्पु कांग्रेस आश्रित है। बहरहाल उक्त मामले को लेकर अगर पोर्ट अंचल में फिर से कोई बड़ी घटना घट जाये तो हैरत नही होगी।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •