कोलकाता। महानगर में फिर अगलगी की घटना घटी है। राजाबाजार के राजा दिनेन्द्र स्ट्रीट संलग्न एक बस्ती इलाके में भीषण आग लगने के कारण जहां दहशत फैली वहीं आग से काफी घर खाक में बदल गये। घटना राजाबाजार के में सायंस कालेज के पास की है। आग की सूचना पाते ही दमकल की 12 गाड़िया मौके पर पहुंच गई। खबर के लिके जाने तक रहात कार्य जारी था। बस्ती के रास्ते संकरे होने के कारम दमकल कर्मी मुश्किलों का सामना कर रहे थें। खबर के लिखे जाने तक आग के कारण का पता नहीं चल सका था लेकिन काफी घर राख हो गये हैं। लोगों को उक्त जगह से अन्य जगहों पर हटाये जाने का कार्य भी जारी था और लोगों में आग के कारण गुस्सा भी देखा गया। कई लोगों को इस घटना में साजिश की आशंका है। लेकिन फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। बता दें कि चौबीस घंटे पहले भी हावड़ा जिले के एक कारखाने में भीषण आग लगने के कारण जहां दहशत फैली गयी थी।वहीं आग से कारखाना खाक में बदल गया। घटना हावड़ा के आलमपुर इलाके की है। जहां के एक कारखाने में आग लगी। आग की सूचना पाते ही दमकल की 8 गाड़िया मौके पर पहुंच गई। शाम के पांच बजे तक फायर ब्रिगेड के लोग आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने जान पर खेलकर कई लोगों के फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जबकि ज्ञात रहे कि बिते दिनों कोलकाता पोर्ट क्षेत्र के तारातला में भीषण आग की घटना से जहां कम से कम 30 मकान जलकर राख हो गये थें। वहीं इस अगलगी के काण 130 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। दमकल ने बताया कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के क्वार्टर के पांच नंबर गेट के पास देर रात 1.40 बजे आग लगी थी। घटना के समय अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे और जब तक लोगों को आग का पता चला तब तक आग ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •