कोलकाता। इस राज्य में सबसे बदहाल दशा मुसलमानों की है लेकिन राज्य सरकार दावा करती है कि यहां वह लोग विकास कर रहें हैं। उक्त बात आज शाम को भाजपा नेता मुकुल राय ने गार्डेनरीच-मटियाबुर्ज में कही। उन्होंने कहा कि यहां की सीएम ममता बनर्जी जब भाजपा सरकार के साथ थी तो कहा था कि भाजपा साम्प्रदायिक पार्टी नहीं है लेकिन आज वह भाजपा को साम्प्रदायिक बताती फिर रहीं है। मुकुल राय ने एकबार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व बांग्ला सरकारी संस्थान नहीं है बरन यह सीएम के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ही कंपनी है। उन्होंने मंच से जन सभा में मौजूद लोगों को उक्त कंपनी के कथित दस्तावेज भी दिखाया। उन्होंने कहा कि यहां गुण्डाराज चल रहा है औऱ भाजपा करने वालों पर हमले हो रहे है।तीन तलाक के मुद्दे पर केन्द्र सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून से मुस्लिम मां-बहनों का भला होगा और इसकी जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों पर कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस राज्य में भाजपा को मुसलमानों के खिलाफ बताता है तो उन्हें यह भी पता होगा की यहां शुरु से ही अन्य पार्टी की सरकारें रही है। ऐसे में भाजपा को दोष देना क्या जायज है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •