राज्य में ममता बनर्जी का ‘जादू’ बरकरार

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस राज्य की नोआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इससे पता चलता है कि यहां सीएम ममता बनर्जी का जादू पहले जैसा ही बरकरार है। नोआपाड़ा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने सुनील सिंह, कांग्रेस ने गौतम बोस, बीजेपी ने संदीप बनर्जी और सीपीएम ने गार्गी चटर्जी को मैदान में उतारा था। आज आए नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील सिंह ने 63018 वोटों के भारी अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सुनील सिंह को यहां 1,11,729 वोट हासिल हुए, वहीं बीजेपी 38,711 वोटों के साथ दूसरे और सीपीएम 35497 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। सबसे बुरा हाल कांग्रेस का रहा, कांग्रेस उम्मीदवार को महज 10,527 वोट ही मिले।अपनी पार्टी उम्मीदवार की जीत पर ममता बनर्जी ने ट्वीट कर नोआपाड़ा के मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि नतीजे बताते है कि बंगाल में बंटवारे की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इधर उलबेड़िया लोकसभा पर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल का ही  कब्जा रहा लेकिन यहां भाजपा का वोट प्रतिशथ काफी बढ़ने के कारण यह तृणमूल के लिये मंथन का विषय होगा। साफ कहे तो यहा भाजपा के देढ़ लाख वोंट में इजाफ हुआ है। जहां यहां गुजरे लोकसभा चुनाव में भजपा के खाते में 1.60 लाख वोंट आये थें वही इस बार भाजपा के प्रार्थी अनुपम मलिक को लगभग 2.93 लाख 18 वोंट मिले है। इस सीट से तृणमूल प्रत्याशी सजदा अहमद ने 4 लाख 70 हजार वोटों से बंपर जीत हासिल की। वहीं नोआपाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों के साथ चुनाव जीता। उन्होंने सीपीएम की गार्गी चटर्जी, बीजेपी के संदीप बनर्जी और कांग्रेस के गौतम बोस को मात दी।। पश्चिम बंगाल की नोआपाड़ा विधानसभा सीट और उलुबेरिया संसदीय निर्वाचन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान 29 फरवरी को हुआ था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुलतान अहमद के निधन के बाद उलुबेरिया सीट पर उपचुनाव हुआ और कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन की वजह से नवपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •