कोलकाता। महानगर में अगलगी का क्रम थमा नहीं है। नारकेल डांगा मेन रोड़ में स्थित कलकत्ता जूट मिल में में आज भीषण आग लगने के कारण जहां आतंक फैली वहीं आग मिल में व्यापक नुकसान की खबर है। दमकल की 10 इजनों द्वारा लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल का कहना है कि कारखाने में काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रहने के कारण आग भीषण हुई। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि कारखाने में अग्निशमन के उपायों के नहीं होने का मामला सामने आया है। दमकल द्वारा इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि अभी कई दिनों पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के दमदम छावनी क्षेत्र के गोराबाजार में भीषण अगलगी की एक घटना में सैंकड़ों दुकानें पूरी तरह राख हो गयी थी। वहीं इस घटना में जिंदा जलने के कारण दो लोगों की मौत भी हुई थी। पुलिस ने बताया था कि इस दिन देर रात लगभग एक बजे दमदम के गोराबाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। प्रत्यदर्शियों के अनुसार आग की चपेट में पूरा बाजार जल गया है। यह बाजार सरस्वती पूजा के लिए सजा हुआ था। आग में कम से कम 150 दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •