कोलकाता। दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से 2 किलो 535 ग्राम सोने सहित एक महिला यात्री आरती आर्या को गिरफ्तार किया गया है। वह बैंकाक से आय़ी थी। उसपर संदेह होने पर तलाशी किये जाने पर सोने के 9 बिस्कुट मिले। जब्त किये गये सोने की किमत भारतीय बाजार में दो करोड़ 78 लाख 33 हजार 150 रुपये है। इसघटना के कई दिनों पहले भी एयरपोर्ट से दो लोगों के पास से दो करोड़ 72 लाख रुपये मूल्य के विदेशी मुद्रा जब्त किया गया है और दोनों की गिरफ्तारी भी की गयी है। सबसे हैरत की बात है कि जूतों के अन्दर छुपाकर विदेशी मुद्रा रखा गया था। गिरफ्तारों के नाम क्रमशाःवशीष्ठ कुमार व अनूप श्रीनेत है। उक्त लोग कोलकाता से बैंकाक जा रहें थें कि संदेह के आधार पर जब जिनके सामानों की जांच की गयी तो दोनों के पास से दो लाख 28 हजार 500 यूरों जब्त किये गये। जब्त किये गये विदेशी मुद्रा की भारतीय बाजार में दो करोड़ 72 लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया है। शुल्क दफ्तर सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी दोनों यात्री बैंकांक जाने के लिये एयरपोर्ट आये थें। संदेह के बाज जब इनके सामान व जूतों की जांच की गयी तो गड़बड़ लगा। बाद में उक्त दोनों व्याक्तियों के जूतों को काटने पर जूतों के अन्दर से यूरों जब्त किया गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •