कोलकाता। वर्ष 2018 का पहला चंद्र ग्रहण, जो पूर्ण ग्रहण होगा, 31 जनवरी को होगा और यह भारत में नजर आएगा। उक्त जानकारी एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने देते हुए कहा कि यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। एम पी बिरला तारामंडल के निदेशक (शोध एवं अकादमिकी) देवीप्रसाद द्वारी ने बताया कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी एवं चंद्रमा ऐसी स्थिति में होते हैं कि कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष धरती की छाया से गुजरता है। उन्होंने बताया, ‘‘पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरते वक्त सूर्य की लालिमा वायुमंडल में बिखर जाती है और चंद्रमा की सतह पर पड़ती है जिससे चांद का रंग लाल तांबे की तरह नजर आता है। भारत में 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण की शुरुआत शाम पांच बजकर 18 मिनट पर होगी जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम छह बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम सात बजकर 37 मिनट तक चलेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के उदय के बाद देश के उत्तर-पूर्वी एवं पूर्वी हिस्से चंद्र ग्रहण का अनुभव कर पाएंगे और कोलकाता में चांद शाम करीब पांच बजकर 17 मिनट पर उदय होगा जबकि ग्रहण पांच बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •