कोलकाता। राज्य के वित्तमंत्री अमित मित्र 31 जनवरी को विधानसभा में राज्य का आम बजट पेश करेंगे। 30 जनवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा जो 8 फरवरी तक चल कर संपन्न होगा। बताते चलें कि केंद्रीय आम बजट एक फरवरी को पेश होना है। केंद्र के आम बजट के पहले ही राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी। पिछले कुछ वर्षो से ममता सरकार केंद्र के आम बजट से पहले अपना बजट पेश करती आ रही हैं।

ADV.

ADV.

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय ने सर्वदलीय बैठक की, लेकिन विपक्षी ने उसका बहिष्कार किया। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को लेकर ही स्पीकर को बैठक की औपचारिकता पूरी करनी पड़ी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान ने आरोप लगाया है कि सरकार विपक्षी दलों के अधिकार का हनन कर रही है। सर्वदलीय बैठक में सरकार एकतरफा अपना फैसला थोप देती है। सदन में भी विपक्षी सदस्यों को उचित सम्मान नहीं मिलता है। उनकी उपेक्षा होती है। मन्नान ने कहा कि जब विपक्ष की बात ही सुनी नहीं जाती है तो सर्वदलीय बैठक में भाग लेने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के बावजूद स्पीकर की अध्यक्षता में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधि ने शिरकत की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •