कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज सभी कन्याश्री लड़कियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कन्याश्री योजना एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल बन गया है। ममता ने आज सुबह ट्वीट किया कि, ‘आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। हमें अपनी कन्याश्री लड़कियों पर गर्व है। हमारी योजना अब बालिका के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल है। सभी को हमारी शुभकामनाएं है।’हर साल 24 जनवरी के दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। कन्याश्री योजना के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियां स्कूल ना छोड़े और 18 साल से अधिक उम्र में उनकी शादी हो। इस योजना के तहत हर साल 750 रूपया अनुदान दिया जाता है और लड़की के 18 साल होने पर एक बार 25,000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •