तेज रफ्तार में आ रही बस नाले में गिरी
लोगों ने किया हंगामा व पुलिस के वाहन में तोड़फोड़

कोलकाता। राज्य में सड़क हादसों का क्रम जारी है। एस बार फिर एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी है। घटना मेदिनीपुर के बेलडांगा की है। जहां तेज रफ्तार में आ रही एक बस के एक बड़े नाले (खाल) में गिरने के करण उक्त घटना घटी। इस सड़क दुर्घटना में लगभग18 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस राहत एवं बचाव कार्य किया। जिन मृतकों कि शिनाख्त हुई है उनके नाम क्रमशाः अरज शेख(54), मोइनुद्दीन शेख (57), सफिकुल शेख (42) तारक नाथ दत्त (45), पूर्निमा राय (58), शांति मंडल (50) है। जबकि एक छह वर्षीय बच्चे व एक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी बस बेलडांगा से गुजर रही थी, तभी बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी व तीन लोगों की मौत बाद में हुई। हादसे में हो और 20 लोग घायल हो गए। आस-पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों और आस-पास रहने वालों की मदद से लोगों ने बचाव व रहात कार्य को अंजाम दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया व पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की। इस दौरान पुलिस के वाहन पर पथराव कर तोड़फोड़ भी किया गया। कुछ स्थानीय लोगो का कहना है हादसा घने कोहरे के कारण हुआ । सुबह को कुछ दिखायी ही नहीं दे रहा था। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस को चढ़ावा चढ़ाकर वाहन चालाक बेकाबू होकर वाहन चलाते हैं जिसके कारण सड़क हादसे में लोग मर रहें हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इससे पहले 17 जनवरी को भी ऐसा हुआ था। पश्चिम बंगाल के मिदनापर में नेशनल हाइवे-60 पर चल रही बस अचानक पलट गई जिसमें 7 लोगों की मौके हो गई। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा खड़गपुर के सत्‍कुई में हुआ था। हादसे पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण भी यहां आये दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •