कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक महानगर कोलकाता में होंगे। पिछले माह ही पांच दिनों तक वे कोलकाता में थे।बताया गया है कि वे राजारहाट-न्यूटाउन में विख्यात चिकित्सक सुजीत घोष के आवास पर जाएंगे, जहां बैठक भी कर सकते हैं। इसके अलावा बंगाल के संघ महासचिव जिश्नु बसु व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ भी बैठक करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले भागवत के कोलकाता दौरा और सांगठनिक बैठक को सियासी हलकों में अहम माना जा रहा है। खबर यह भी आ रही है कि भागवत ने विशेष रूप से बातचीत करने के लिए दिलीप घोष को बुलाया किया है। इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी पर विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। इससे पहले कोलकाता दौरे के दौरान भागवत ने संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाने का सुझाव व निर्देश दिया था। उस सुझाव व निर्देश पर कितना अमल हुआ है, इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने दिसंबर के अपने दौरे में ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए कई दिशानिर्देश दिए थे। जिश्नु बसु ने कहा कि शनिवार को संघ प्रमुख कोलकाता आ रहे हैं। संगठन को लेकर चर्चा होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •