नई दिल्ली। इस खबर को देश में एक बड़ी व महत्वपूर्ण खबर मानी जा सकती है कि जेएनयू परिसर में में 9 फरवरी को लगे कथित देश विरोधी नारेबाजी के चार वीडियो जांच में सही पाए गए हैं।ऐसा हम नहीं कह रहें है या यह दावा हमारा नहीं है बल्कि यह खुलासा गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ है। दिल्ली की स्पेशल सेल को मिली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन वीडियो फुटेज से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। स्पेशल सेल ने जेएनयू प्रकरण की छानबीन के दौरान कैंपस का दौरा किया था। वहां पता चला कि कई लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था। पुलिस ने ऐसे कुछ लोगों को चिन्हित किया और उनसे वीडियो फुटेज जब्त की। इनमें से चार वीडियो स्पेशल सेल ने गुजरात के गांधीनगर स्थित सीएफएसएल में जांच के लिए बीते मार्च में भेजे थे। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा हैदराबाद के एक लैब को भेजे गए सात वीडियो क्लिप्स में से तीन के साथ छेड़-छाड़ की बात सामने आई थी। बहरहाल देखना है कि अब कन्हैया के पक्षधरों का क्या तर्क होता है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •