नई दिल्ली। भाजपा के कांग्रेस मुक्त अभियान को जहां एक बड़ा झटका कहा जा सकता है वहीं देश की राजधानी दिल्ली में उपचुनाव में आप की बल्ले-बल्ले हो गई है।  दिल्ली में एससीडी की 13 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 यानी तेहखंड,मटियाला,विकासनगर, बल्लीमारान, नानकपुरा, तो कांग्रेस को 4 झिलमिल, खिचड़ीपुर, कमरुद्दीन, मुनिरिका और बीजेपी को 3  नवादा, शालीमार बाग,वजीरपुर सीटें ही मिली हैं।  जबकि भाटी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।इस चुनाव में आप ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को करारा झटका दिया है। वहीं कांग्रेस लाज बचाने में सफल रही है। ताजा नतीजों के मुताबिक आप ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की। एक सीट निर्दलीय उम्‍मीदवार के खाते में गई है। कांग्रेस की दिल्‍ली में वापसी के संकेत हैं। हालांकि, 8 सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। एमसीडी उपचुनाव में भाजपा को 34 फीसद से ज्यादा वोट मिले, तो आप को लगभग 30 फीसद लोगों ने वोट किया है। वहीं, कांग्रेस को 25 फीसद के आसपास वोट मिले हैं। इसके अलावा, लगभग 0.76 फीसद लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •