एयर पोर्ट में गिरफ्तार किये गये दो लोग

कोलकाता। दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से आज दो लोगों के पास से दो करोड़ 72  लाख रुपये मूल्य के विदेशी मुद्रा जब्त किया गया है और दोनों की गिरफ्तारी भी की गयी है। सबसे हैरत की बात है कि जूतों के अन्दर छुपाकर विदेशी मुद्रा रखा गया था। गिरफ्तारों के नाम क्रमशाःवशीष्ठ कुमार व अनूप श्रीनेत है। उक्त लोग कोलकाता से बैंकाक जा रहें थें कि संदेह के आधार पर जब जिनके सामानों की जांच की गयी तो दोनों के पास से दो लाख 28 हजार 500 यूरों जब्त किये गये। जब्त किये गये विदेशी मुद्रा की भारतीय बाजार में दो करोड़ 72  लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया है। शुल्क दफ्तर सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी दोनों यात्री बैंकांक जाने के लिये एयरपोर्ट आये थें। संदेह के बाज जब इनके सामान व जूतों की जांच की गयी तो गड़बड़ लगा। बाद में उक्त दोनों व्याक्तियों के जूतों को काटने पर जूतों के अन्दर से यूरों जब्त किया गये। इससे दिसम्बर माह में दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक महिला यात्री के पास से कारतूस मिलने के कारण सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने बताया कि अमेरिका निवासी उक्त महिला बसंत शिवकुला के बैग से सीआईएसएफ के जवानों ने तीन कारतूस बरामद किया ।  सीआईएसएफ के जवानों ने उक्त महिला को पुलिस को सौंप दिया है। महिला को महानगर कोलकाता से दोहा होते हुए एमेरिका जाना था। भोर तड़के तीन बजे महिला पर संदेह होने पर उसे हवाई जहाज में चढ़ने से पहले ही रोका गया व उसकी तलाशी लेने पर कारतूस मिले। महिला से तमाम स्तर पर पूछताछ के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण भारत की मूल निवासी उक्त महिला यहां घुमने के लिये आई थी। उसने पुलिस को बताया कि कारतूस उसे उसके एक दोस्त ने उपहार के  दिया था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •