अजय कुमार
हावड़ा। एफआरडीआइ बिल के खिलाफ में बैंक के अधिकारी व कर्मचारी सड़क पर उतर कर इस बिल का विरोध कर रहे हैं। हावड़ा ब्रिज के समीप ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफेडरेशन की राज्य यूनिट के सदस्यों ने हावड़ा स्टेशन के बाहर कार्नर मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान फिनैंशियल रेजोलूशन एंड डिपोजिट इंश्योरेंस बिल, 2017 (एफआरडीआइ) के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। कांफेडरेशन के सचिव संजय दास ने बिल से संबंधित जानकारी देने के साथ बैंक का पक्ष भी रखा एवं इस बिल के प्रभाव के बारे में लोगों को बताया। बैंक ऑफ इंडिया के मार्केटिंग ऑफिसर कुमार मधुकर ने बताया कि मीटिंग के दौरान बिल से जुड़े तथ्यों को लीफलेट के जरिये आम लोगों तक पहुंचाया गया। इसमें कांफेडरेशन के सदस्यों के साथ भारी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •