राज्य के कोल्ड स्टोरों में जमा है 8 लाख मैट्रिक टन आलू

सत्यजीत गुप्ता
कोलकाता। इस राज्य में अालू की खेती करने वालों किसानों की राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है ऐसे में प्रदेश भाजपा की किसान मोर्चा लागातार आन्दोंलन को अंजाम देगी। उक्त बात प्रदेश भाजपा की किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकृष्ण पाल ने कही। वह इस दिन मोर्चा के सचिवमंडली की एक बैठक में बोल रहें थें। जहां भाजपा नेता मुकुल राय भी मौजूद थें। उन्हें भी अंशिक तौर पर मामले की जानकारी दी गयी है। रामकृष्ण पाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि राज्य के कोल्ड स्टोरों में 8 लाख मैट्रिक टन आलू जमा है और इस राज्य में पंजाब से नया आलू मंगवाया जा रहा है। आखिर राज्य सरकार की यह कैसी नीति है। पाल ने बताया कि राज्य में अालू की खेती करने वालों किसान इस स्थिती से मायूस व सहमे हुए हैं। सहयोग की जगह राज्य का यह रवैया किसान विरोधी ही है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के कृषि विभाग किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी व मदद ही नहीं दे रही है। । ऐसे में हमारे पास आन्दोंलन के अलावा कोई चारा नहीं है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •