पीएम मोदी से मिले चंद्र बोस

कोलकाता। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्रकुमार बसु की माने तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर को नोट पर अंकित करने के लिये विचार विम्रश कर रहें हैं। चंद्रा बोन ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में प्रधान मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नेताजी के जन्मदिन 23 जनवरी को देशप्रेम दिवस के तौर पर मनाने सहित कई मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्हों ने आज बताया कि वर्तमान सरकार कांग्रेस सरकार की तरह नहीं है। यह सरकार नेताजी के बारे में बहुत संवेदनशील है। साथ नेता जी को लेकर सरकार सकरात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए उत्साहित है। चंद्रकुमार बसु ने कहा कि नेताजी पर सरकार संदेनशील है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1 9 43 को नेताजी ने मणिपुर में भारत की पहली स्वतंत्र सरकार का गठन किया था। प्रधान मंत्री को हमने प्रस्ताव दिया है कि नेताजी के जन्मदिन 23 जनवरी को देशप्रेम दिवस के तौर पर मनाया जाये। प्रधान मंत्री इस पर विचार कर रहे हैं।” बहरहाल बता दें कि कई बार खबरों में दवा किया गया था कि आजाद हिंद सरकार ने रंगून में 1942-43 में एक लाख, एक हजार, सौ और 10 रुपए के नोट छापे थे। एक लाख के नोट पर स्वतंत्र भारत लिखा था। एक हजार के नोट पर भारत का नक्शा, सौ रुपए के नोट पर तिरंगा और किसान और दस रुपए के नोट पर हिंदुस्तान और जय हिंद लिखा है। छापे गए सभी नोटों पर नेताजी की तस्वीरें थी। वैसे आजतक आपने भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी बिना महात्मा गांधी के तस्वीर का कोई नोट देखा है? बिना महात्मा गांधी की तस्वीर वाला 10 रुपये का ये नोट सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •