लेकिन शहर में ठण्ड को अभी भी पुराने रिकार्ड से चुनौती
राज्य के कई जगहों में कोहरे की मार
राज्य में शीतलहरी से बढ़ सकती है परेशानी

जगदीश यादव
कोलकाता। लगता है कि महानगर कोलकाता में ठंड ने अपना ठौर- ठिकाना बना लिया है। ठंड अपना रिकार्ड ही खुद तोड़ रहा है। आज महानगर में अब तक का सबसे शीतलतम दिन रहा। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में अब तक का सबसे शीतलतम दिन रहा। मौसम विभाग का मानना है कि अगामी कई दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। जबकि अगर बात वर्ष 2016 की करें तो 16 दिसम्बर को महानगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो कि स्वाभाविक से दो डिग्री कम था।
2016 के 25 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2011 को 21 दिसम्बर को महानगर में उक्त मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ था। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब राज्य के दक्षिण हिस्से में ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही थी।इधर जिलों की करें तो कई जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई। आज श्रीनिकेतन में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 1डिग्री सेल्सियस कम है। बांकुड़ा में न्यूनतम तापमान 11.13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं जलपाईगुड़ी में 11 व मालदा में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश के उपर रहे चक्वात के प्रभाव से जलीय वाष्प आकाश में प्रबाव जाल रहें हैं जिसके कारण कोहरा भी हो रहा है। कई दिनों तक ऐसा चलने वाला है।अगर बात राज्य की करें तो इसके तमाम जिले ठंड की आगोश में है। उत्तर बंगाल में कोहरा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कोहरे के कारण परवाहन व्यवस्था से लेकर जन जीवन में असर देखा जा रहा है।राज्य के कई जगहों से लोगों ने बताया कि दिन निकलने के बावजूद अंधेरा छाया रहता है। मौसम को जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि अब राज्य में शीतलहरी का प्रकोप हो। बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्य अमरीका में हाड़ कंपाने वाली ठंड से 100 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां ठंड की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत भी हो गई। उत्तरी-पूर्वी अमरीका में ठंड के कहर का असर स्कूलों और लोगों की आवाजाही पर भी दिख रहा है। अमरीका में पिछले कुछ दिनों से तापमान, -6.7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं उठा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •