नई दिल्ली। रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। खबर है कि एनएसजी और दिल्ली पुलिस के जवानों तुरंत अलर्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी ने फोन कर दिल्ली पुलिस को बम होने की जानकारी दी।  बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन पर किसी आदमी ने फोन कर  बम रखे जाने की धमकी दी है। खबर लिखे जानेतक  हाई अलर्ट की स्थिती में बम निरोधक दस्ते की टीम और एनएसजी की टीम प्रेसिडेंट हाउस की तलाशी ले रही है।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •