देश की पहली पहली फास्ट पेट्रोल वेसल

कोलकाता। महानगर के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। कोलकाता में भारत की पहली फास्ट पेट्रोल वेसल ‘प्रियदर्शनी’ को लॉन्च किया गया। ‘प्रियदर्शनी’ को खासतौर से इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए तैयार किया गया है ताकि वो भारतीय समुद्र सीमा पर और कड़ी मुस्तैदी से रह सकें। ‘प्रियदर्शनी’ 50 मीटर लंबी और साढ़े सात मीटर चौड़ी पेट्रोलिंग वेसल है। ‘प्रियदर्शनी’ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये 34 नॉट की स्पीड पर लहरों पर दौड़ सकती है। ‘प्रियदर्शनी’ में तीन मेन इंजन हैं जिनमें एडवांस कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा ‘प्रियदर्शनी’ में 40/60 की गन तैनात है और इसमें 35 कोस्ट गार्ड के रहने की जगह है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •