जताया पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य पर भरोसा

कोलकाता। प्रदेश भाजपा भाजपा बस्ती उन्नयन सेल द्वारा पोस्ता इलाके में भूतनाथ मंदिर के समीप आयोजित एक सभा में तृणमूल व माकपा के कर्मी समर्थकों ने भाजपा का झंडा थामा।सेल के प्रदेश कमेटी के सह-संयोजक जितेंद्र मणि त्रिवेदी व काजल भौमिक ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि उत्तर कोलकाता संगठन के इस कार्यक्रम में तृणमूल व माकपा के 50 कर्मी समर्थकों ने भाजपा की राह अपनायी व विधिवत वह लोग भाजपा में शामिल हों गये। उक्त लोग काफी समय से भाजपा में आना चाह रहें थें क्यों कि इन लोगों को पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य पर भरोसा है। इस लिये उक्त लोगों ने भाजपा में आने का फैसला किया। जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि तृणमूल व माकपा के उक्त कर्मी समर्थक सेल के उत्तर कोलकाता के कंवेंनर जय सिंह के नेतृत्व में पार्टी में आये। वह लोग जय सिंह के सम्पर्क में थें और पार्टी में आकर काम करना चाहते थें। इस दौरान प्रदेश युवा मोर्चा के सचिव प्रकाश दास ने कहा कि बाजपा का बढ़ता जनाधार संकेत देता है कि इस राज्य में कमल जरुर खिलेगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •