कोलकाता/मालदा। महानगर कोलकाता से हल्दीबाड़ी तक जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में एक लावारिस बैग पाया गया। इस बैग को लेकर यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए बम की अफवाह फैली रही। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार कोलकाता-हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस के कोच नंबर डी-2 में यात्रा करने वाले यात्रियों ने उस लावारिस बैग को देखा। ट्रेन के पाकुड़ पहुंचने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मालदा स्टेशन के अधिकारियों को यह जानकारी दी। आरपीएफ कर्मियों ने स्निफर डॉग की मदद से लावारिस बैग की जांच की जिसमें बैग से कपड़े बरामद किए गए। मालदा टाउन के इंस्पेक्टर इंचार्ज, जीआरपी कृष्ण गोपाल दत्ता ने इसकी जानकारी दी।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •