कोलकाता। कोई भी सभ्यता व समाज विकास के पथ पर तभी अग्रसर होता है जब वहां शिक्षा के लिये विशेष या महत्वपूर्ण प्रयास व कार्य हो।  इसी क्रम में समाज के वंचित तबके में भी शिक्षा की रौशनी बिखेरने का प्रयास पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय )महासभा के महिला शाखा मानिकतल्ला द्वारा किया गया। संस्था द्वारा गरीब बच्चों को पेंन्सिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स सह खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। महासचिव मनीलाल जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर  मुख्य अतिथि अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया । अवसर पर मानिकतल्ला शाखा के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, महिला सचिव रजनी जायसवाल  आदी ने अपनी बात कही। कार्यक्रम में जयेश जायसवाल, आशा जायसवाल, सरिता जायसवाल व संस्था की सदस्याएं व जायसवाल समाज के विशिष्ट समाज सेवी उपस्थित हुए ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •