नये मेहमान का नाम रखा दीनदयाल

कोलकाता। पुरुलिया स्टेशन पर ट्रेन में हुए एक बच्चे का जन्म परिजनों के लिए यादगार बन गया। बता दें कि बच्चे के जन्म पर खुद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इस बात से खुश होकर बच्चे के दादा ने उसका नाम जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल रख दिया। दरअसल पुरुलिया से एक परिवार कोलकाता जा रहा था, जिसमें एक गर्भवती महिला भी थी। पुरुलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन से शिरकत करके लौट रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी थे। इसी दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठने लगी और महिला ने ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया और नवजात के दादा ने बच्चे का नाम दीनदयाल रख दिया। बाताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के साथ एक डॉक्टर भी थे,जिन्होंने प्रसव करवाने में मदद की। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि बच्चे का परिवार संघ से जुड़ा हुआ है इसलिए बच्चे के जन्म लेने के बाद ट्रेन का पूरा माहौल संघमय हो गया। खुद केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद बच्चे के दादा ने बच्चे का नाम जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल रख दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •