हर तरह से महानगर में अलर्ट व चुस्त पुलिस
कई जगहों पर ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव

जयदीप यादव

कोलकाता। बड़ा दिन यानी क्रिसमस के दिन महानगर में शरारती तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई को अंजाम देगी। ऐसे में अगर इस दिन कोई नशे में धुत्त होकर छेड़छाड़ करेगा तो उसकी खैर नही है। कारण महानगर में विशेषकर पार्क स्ट्रीट इलाके में पुलिस हर एक पर तिसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे से नजर ऱखेगी। भीड़ में सादे पोशाक में युवा पुलिस कर्मियों से लेकर महिला पुलिस की टीम तुरंत कार्वाई को अंजाम देने के लिये प्रस्तुत रहेंगे। आज से ही 1500 पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में कईयों को पर कार्रवाई भी हो चुकी है औक कईयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जबकि आज 2000 अतिरिक्त पुलिस कर्मी महानगर की सड़कों पर तैनात होंगे। लालबाजार पुलिस मुख्यालय से मिली जानाकारी के अनुसार इस दिन पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस उत्सव में शामिल होने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं आज इन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पार्क स्ट्रीट क्रासिंग से वाहनों की आवाजाही बंद रही। बडा़ दिन पर भी उक्त क्रम का जारी रखा जाएगा। 11 वाच टावर, 14 क्यूआरटी, 15 पुलिस सहायता केंद्र, 26 ट्रामा केयर एंबुलेंस, 20 एचआरएफएस, 25 मोबाइन वैन, 20 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम व गंगा घाटों पर आपदा प्रबंधन की टीम पर सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। 16 थानों के पुलिस कर्मियों को रिजर्व किया गया है। गंगा नदी पर भी रीवर पुलिस विशेष निगरानी अभियान चला रही है। साथ ही प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी टीम को तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण जगहों पर खुफिया कैमरे भी लगाए गये हैं। जिनका सीधा संपर्क लालबाजार कंट्रोल रूम से होगा। यातायात व्यवस्था सामान्य रखने के लिए पूरे कोलकाता में 24 दिसंबर को 88 जगहों पर पुलिस पिकेट बैठाए गये हैं। जबकि 25 को 95 जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग होगी ताकि यातायात नियंत्रित किया जा सके। कुल मिलाकर पुलिस की व्यवस्था को इस तरह से चुस्त रखा जा रहा है कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •