फिर लहराया यहां तृणमूल का झंडा

भाजपा का वोंट प्रतिशत काफी बढ़ा

कांग्रेस का प्रदर्शन रहा खराब

gita3

टीएमसी की विजयी उम्मीदवार गीता रानी भुइयां.

कोलकाता। एक बार फिर साबित हो गया कि अभीतक तक इस राज्य में ममता बनर्जी के चेहरे के सामने कोई और नहीं टीक सकता है। साफ कहे तो तमाम दावों की धज्जियां उड़ाते हुए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। एक बार फिर से इस विधानसभा में तृणमूल का झंडा लहरा रहा है।  तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुईंया को 1.06.179 मत मिले जबकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यानी  माकपा की उम्मीदवार रीता मंडल 41.987 वोट ही हासिल कर पाईं।भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य 37.476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है। जबकि 2016 के विधानसभा चुनावों में उसे केवल 5000 वोट मिले थे। वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीत भौमिक 18.060 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुईया की पत्नी हैं। इधर पश्चिम मेदिनीपुर टीएमसी जिलाध्यक्ष अजीत माईती ने कहा कि सबंग की जनता ने उचित जवाब देकर भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को चूर-चूर कर दिया है। भाजपा ने आउटडेटेट उम्मीदवार को सबंग की जनता पर थोपने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने नकार दिया। आने वाले पंचायत चुनाव में सबंग मॉडल बन कर उभरेगा। वहीं सबंग विधानसभा सीट से टीएमसी की विजयी उम्मीदवार गीता रानी भुइयां ने जीत के बाद कहा कि, सबंग में मां-माटी-मानुष पर लोगों ने फिर आस्था जताई है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों की विजय है। पंचायत चुनाव में भी हमारी भारी जीत होगी। इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। जबकि माकपा उम्मीदवार रीता जाना मंडल ने कहा कि सबंग में पुलिस और संत्रास का उपयोग कर चुनाव जीतने वाली टीएमसी की यह दरअसल नैतिक हार है। नैतिक जीत हमारी हुई है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर धांधली और भयादोहन के बावजूद हमें इतने वोट मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार अंतरा भट्टाचार्य ने कहा कि, सबंग की जनता जानती है कि किस तरह टीएमसी ने बूथ दखल कर मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग से वंचित कर यह चुनाव जीता। चुनाव आयोग भी धांधली रोकने में नाकामयाब रहा। यह लोकतंत्र के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीत भौमिक ने बात करते हुए कहा कि, टीएमसी को यह चुनाव पुलिस और गुंडों के संयुक्त दल ने जिताया चुनाव से पहले बाइक वाहिनी ने समूचे क्षेत्र में आतंक फैलाया। बड़े पैमाने पर बूथ दखल कर फर्जी मतदान कराए। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •