बस्ती। एक बाबा व उसके चेलो द्वारा धिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती में सत्यलोक आश्रम रिलीजियस ट्रस्ट के बाबा सच्चिदानंद के आश्रम की चार महिलाओं ने बंधक बनाकर रेप किए जाने की बात कही है। महिलाओं ने बाबा सच्चिदानंद और उसके दो सहयोगियों पर आश्रम में कैद रखे, प्रताडित करने और रेप करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि वो बड़ी मुश्किल से आश्रम से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।एक पीड़िता ने बताया, ‘मैं छत्तीसगढ़ से हूं. मैं 2008 में महज 12 साल की उम्र में यहां आई थी। मैं बहुत छोटी थी और मुझे चीजों की समझ नहीं थी। मुझसे उल्टे-सीधे काम करने को कहा गया और जब मैंने इंकार किया तो मुझे बंधक बना लिया गया। मुजे बंधक बना लिया गया और मेरे साथ तीन बाबाओं ने रेप किया। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की जाती थी। ये काफी समय से लगातार चल रहा था।बस्ती के एसपी सकंल्प शर्मा ने मामले पर कहा है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि आश्रम में कुछ महिलाओं के यौन उत्पीड़न और रेप की शिकायत पुलिस को मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया है कि सच्चिदानंद के देशभर में कई आश्रम हैं। ‘लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि बाबा ने उनकी मां को ज्ञान के बहाने ठगा। उसकी पांच बीघा जमीन को अपने नाम करा लिया। बाद में बाबा ने उनकी छोटी बहनों जो महज सात से नौ साल की थी उनकों झांसे में लेकर परिवार से दूर कर दिया। दोनो बस्ती आश्रम में रहने लगी। तीन दिन पहले दोनों घर पहुंची और आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। उसने अपनी दोनों बहनों का बयान पुलिस अधिकारियों के सामने कराया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •