कोलकाता। महानगर के कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन आज जेल से रिहा हो गए हैं। कर्णन छह माह से कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में थे और सजा पूरी होने के बाद वह बुधवार को रिहा होगए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कर्णन को अवमानना के मामले में छह माह की सजा सुनाई थी। गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद करीब एक माह तक कर्णन पुलिस से छिपते रहे थे। कर्णन को 20 जून को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था।कर्णन की रिहाई से पहले उनकी पत्नी सरस्वती कर्णन अपने बड़े बेटे के साथ यहां पहुंचीं। कर्णन की पत्नी सरस्वती चेन्नई के एक कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर है। वे पिछली बार डेढ़ महीने पहले कर्णन से जेल में मिली थीं। बता दें कि बीती नौ मई को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में कर्णन को छह महीने की सजा सुनाई थी। उससे पहले भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मुद्दे पर कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट से महीनों लंबी लड़ाई लड़ी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •