प्रदीप यादव

कोलकाता। महानगर में सड़क हादसे कम नही हों रहे है। इसी क्रम में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना तारातल्ला थाने के करीब बेसब्रीज स्टेशन के पास घटी। तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रेलर ने एक युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कति घटना स्थल पर ही उक्त राहगीर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घायल को एसएसकेएम अस्पताल में लाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत करार दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद वाहन चालक ट्रेलर लेकर बागने में कामयाब हो गया। लोगों का आरोप है कि इलाके में वाहन तेज रफ्तार में लापरवाही के साथ चलाया जाता है और पुलिस मूक दर्शक की भूमिका में होती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •