सिलीगुड़ी में बीजेपी बस्ती उन्नयन सेल का सम्मेलन

सिलीगुड़ी। b2राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। राज्य में भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है। बस्ती विकास में राज्य सरकार रंग देखकर काम कर रही है। जो लोग तृणमूल कांग्रेस के समर्थक हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा तमाम स्तर पर लाभ दिया जा रहा है। लेकिन जो सरकारी जी हुजूरी नहीं करते हैं वह लोग ऐसे लोगों को सरकारी दरकिनार कर रही है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के जनविरोधी नीतियों को डटकर विरोध करने की बात कही हैं।उक्त बात इस दिन सिलीगुड़ी मित्र सम्मेलिनी हाल में भाजपा बस्ती उन्नयन सेल के प्रदेश संयोजक अवध किशोर गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि हम आम जनों के लिये हमेशा तत्पर हैं। गुप्ता ने अगले वर्ष राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाले पंचायत चुनाव तथा वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में लग जाने का आह्वान किया। jitवहीं सेल के प्रदेश कमेटी के सह-संयोजक जितेंद्र मणि त्रिवेदी ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि गुजरात व हिमाचल में जिस तरह से मतदाताओं ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया है इससे संकेत मिलता है कि अब बंगाल में भी कमल खिलेगा। अगर आपलोग देश के तमाम राज्य की ओर देखते हुए नजर डाले तो तो पीएम मोदी की मेहनत व अटूट का परिणाम जन समर्थन के तौर पर जारी है। गुजरात व हिमाचल समसामयिक उदाहरण है अब कर्नाटक व बंगाल की बारी है। उक्त सम्मेलन में सेल के राज्य कमेटी के महासचिव शंतनु बसु व भाजपा उत्तर बंगाल के पर्यवेक्षक रथीन बोस व भाजपा नेता दीपेन प्रमाणिक समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। , काजल भौमिक, शशिकांत शर्मा, अनिल मिश्र,भाजपा सिलीगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा बस्ती उन्नयन सेल,सिलीगुड़ी जिला कमेटी के संयोजक दिनेश सिंह, सह संयोजक महानंदा मंडल व अरविंद विश्वास आदि उपस्थित थे। भाजपा बस्ती उन्नयन सेल, सिलीगुड़ी जिला कमेटी के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि बस्ती उन्नयन सेल की 55 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इस दौरान पार्टी के महावीर अग्रवाल को राज्य बस्ती उन्नयन सेल में शामिल किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •