सिलीगुड़ी।जिले के भक्तिनगर क्षेत्र में आज नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नौ दोस्तों का एक दल तुरीबाड़ी में नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए गया था। इसी दौरान इनमें से चार युवक नदी में स्नान करने गए। स्नान करने के दौरान वे लोग डूबने लगे। उनमें से दो को बचा लिया गया लेकिन शेष दो युवकों को बचाया नहीं जा सका। मृतक युवकों की पहचान एडवर्ड लेपचा(27) तथा उत्पल छेत्री (24) के तौर पर हुई है। ये दोनों सिलीगुड़ी के एक कॉल सेंटर में काम करते थे। एडवर्ड कलम्पोंग तथा उत्पल दुआर क्षेत्र के बानरहाट के निवासी थे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •