सीआईडी ने किया नशे के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार

मामले में हो सकती है कई अभिनेता व अभिनेत्रियों से पूछताछ

जब्त मादको की किमत 15 लाख से ज्यादा

 

कोलकाता। hannrery2महानगर कोलकाता में भी नशे का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। सीआईडी ने तीन लोगों को प्रतिबंधित दवाओं के सहित गिरफ्तार किया है। सीआईडी सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उक्त तीन लोगों को नारकोटिक नियंत्रण ब्यूरों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम निखिल, हेनरी और रॉबर्ट है। गिरफ्तार लोगों में निखिल डीजे पेशे के साथ जुड़ा हुआ है।raburt2 नारकोटिक्स विभाग से मिली जानकारी के अनुसार , प्रतिबंधित मादक पदार्थों की किमत कम से कम 15 लाख रुपये है। क्रिसमस और नव वर्ष की पार्टी में आपूर्ति के लिए मादक पदारथों को राज्य के बाहर से लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मादक पदार्थों की खेप को नव वर्ष व बड़ा दिन जमकर होना था। इनका उपयोग रेव पार्टी में भी किया जाना था। जब्त किये गये मादको पदार्थों में टैबलेटस व पावडर है। उक्त मादकों को सम्बंधित विभाग को भेजा गया है जहां अकिकारिक तौर पर इसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारों में महानगर के एक नामचीन नाइट क्लब का डीजे है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुप्त जानकारी के बाद सियालदह स्टेशन के बाहर से उक्त लोगों को हिरासत में लिया गया। फिर हिरासत में लिये गये लॉरेंस मन्ना और रॉबर्ट डिक्सन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दो किलो चरस जब्त किया गया। पूछताछ में उक्त दोनों ने डीजे निखिल का नाम जाहिर किया। बाद में छापा मारकर रॉबट के घर से और 450 ग्राम चरस जब्त किया गया। उनसे पूछताछ में पता चला है कि निखिल ही महानगर में आयोजित होने वाली पार्टियों में मादक पदार्थों का आपूर्ति करता रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त किये गये मादकों की बाजार में करीब 15 लाख रुपये कीमत है। शुरुआती पूछताछ में इनसे पता चला है कि उक्त मादक पदार्थ उक्त लोग हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से लाते थें। डीजे निखिल के साथ पुलिस को टॉलीवुड के कई कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के फोटों मिले है। बहरहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि मादक के कारोबार में टॉलीवुड के उक्त अभिनेता और अभिनेत्रियों के हाथ या लिंक है या नहीं। लेकिन सीआईडी व पुलिस ने उक्त बात को सिरे सा खारिज भी नही किया है। सीआईडी के सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि मामले में अभिनेता और अभिनेत्रियों से पूछताछ हो तो हैरत नही होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •