कोलकाता। आखिर कर जिस घड़ी का इंतजार था वह आ ही गया। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBCHSE), कोलकाता ने पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं (हायर सेकंडरी) 2016 का रिजल्‍ट सोमवार को जारी कर दिया है। उक्त परीक्षा में कोलकाता का स्वागत हलदर ने 495 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह पंचशायर शिश्रा निकेतन का छात्र है।  वहीं कूचबिहार के नवोनिल देव ने 492 अंक पाकर द्वितीय स्थान पाया है। नवोनिल के सात और भी दो लोग द्वितीय हुए हैं। स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्ट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 29 फरवरी को किया गया था। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन 11वीं और 12वीं क्‍लास की परीक्षाओं का आयोजन कराने के साथ इनके पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्‍तक भी उपलब्‍ध कराती है।  (फोटो-सुमन साहा)

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •