नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ओबीसी के महत्व व शक्ति को समझा

रमेश राय

कोलकाता।38 भारतीय जनता पार्टी हर किसी के साथ है। जहां तक ओबीसी समुदाय का सवाल है तो यह देश में एक इतनी बड़ी ताकत है कि वह पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की कुबत रखती है। इस वर्ग को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। उक्त बात महानगर कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश में वन पर्यावरण सहित कई विभागों के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कही। एयरपोर्ट में उनका स्वागत प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वपन पाल ने किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में भारी संख्या में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नेता कर्मी व समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत गर्मजोशी से किया। दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमे 70 वर्षो से पिछलगू बनाकर रखा गया था लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ओबीसी के महत्व व शक्ति को समझा और आज इस वर्ग को को उचित जगह मिल रही है। dara singh jagdish 1एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमे संदेह नहीं है कि भजापा में ओबीसी मोर्चा सबसे मजबूत व शक्तिशाली संगठन है। इस वर्ग की जिस तेजी के साथ हर हर जगह भादीदार हो रही है आने वाला समय ओबीसी का ही होगा। मैने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात की है और आने वाले चुनाव से लेकर तमाम कार्यों में इस समुदाय की भागीदारी वृहद होगी। दारा सिंह चौहान ने मोर्चा के नेता व कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले वह लोग अपनी ताकत को बढ़ायें हर ईमानदार व 238कर्तव्यनिष्ठ को उचित सम्मान व जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के ओबीसी लामबद्ध हों जाये तो इस राज्य में भी कमल खिलने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं व कर्मियों को मूल मंत्र देते हुए कहा कि किसी की शिकायत नहीं कर वह लोग अपनी शक्ति को अगर पहंचान लेंगें तो इस राज्य की वह लोग तस्वीर पलट सकतें हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के जनक बाबा बीआर अम्बेडकर के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि, उन्होंने कहा था कि गुलामोंको उनकी गुलामी का एहसास करा दो वह जंजीर तोड़ देंगें।

 

Spread the love
  • 11
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    11
    Shares
  •  
    11
    Shares
  • 11
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •