सगारद्वीप में तैनात होंगें नौसेना के तीन नए पोत

बंगाल क्षेत्र में सुरक्षा और पुख्ता करने की कवायद

जगदीश यादव

कोलकाता/सागरद्वीप। sagarमोक्षधाम के रुप में ख्यात सागर व गंगा के संगम स्थली गंगासागर में मकर सक्रांति के समय जन आस्था का सैलाब उमड़ता है। देश ही नहीं दुनियां भर से श्रद्धांलु गगंगासागर में एक डुबकी में मोक्ष की कामना लेकर आते हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा का सवाल सबसे सर्वोंपरि होता है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सागर में खास इंताजाम किये जा रहें हैं।  गंगासागर मेले के दौरान भारतीय नौसेना सुरक्षा देने के लिए तटरक्षक बल के जहाजों के साथ सागर द्वीप क्षेत्र में अपने तीन पोत तैनात करेगी।  बंगाल क्षेत्र के नेवल ऑफिसर इन कमान कमांडर सुप्रभो के. दे ने के अनुसार कि समुद्र की ओर से इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम से दो से तीन जहाजों को यहां लाएंगे और उन्हें मेले के दौरान सागर द्वीप के क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में तैनात करेंगे। किसी भी हाल में सुरक्षा में छेद बर्दाश्त नहीं किये जाएगें।  हर साल जनवरी में ‘मकर संक्रांति’ के दौरान भारत और नेपाल से लाखों लोग गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कपिल मुनि मंदिर के दर्शन करने के लिए मेले में आते हैं। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजे) ने मेले के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए जहाजों, डोर्नियर विमान और होवरक्राफ्ट भी तैनात किए हैं। पूर्वोत्तर मुख्यालय के लिए आईसीजे के प्रवक्ता अविनंदन मित्रा के अनुसार समुद्र में किसी भी आतंकवादी गतिविधि बचाव सुरक्षा उपलब्ध कराने के वास्ते हमने बंगाल की खाड़ी में जहाज तैनात किए हैं। नौसेना ने मेले के दौरान किसी भी हादसे की स्थिति में राहत एवं बचाव अभियान के लिए गोताखोरों और तटरक्षक बल को भी तैनात किया है। सागरद्वीप का कुल क्षेत्रफल 300 वर्ग कि.मी. है जिसमे इसमें लगभग ग्राम हैं आज यहां की अनुमानिक जनसंख्या चार लाख के आसपास बतायी जाती है। सुंदरवन संलग्न  सागद्वीप में भी रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास होने के साथ ही यहां मैन्ग्रोव की दलदल, जलमार्ग तथा छोटी छोटी नदियां, नहरें है  । स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगासागर क्षेत्र से राज्य में घुसपैठ करना असम्भव नहीं है। अक्सर समुन्द्री जलमार्ग से विदेशी विशेषकर बांग्लादेशी समुन्द्री डकैतों की घुसपैठ होती है। समुन्द्री रास्तों की सुरक्षा के लिहाज सागरद्वीप के समुन्द्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था चीन व बांग्लादेश को देखते हुए जरुरी है।

Spread the love
  • 21
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    21
    Shares
  •  
    21
    Shares
  • 21
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •