कोलकाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज शाम के राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित निवास पर गये और वहीं उन्होंने ममता बनर्जी से भेंट की। अखिलेश यादव ने यह बताने से इंकार कर दिया कि उनकी सीएम ममता बनर्जी के साथ क्या बात हुई है। लेकिन उन्होंने मीडिया कर्मियों द्वारा किये गये प्रश्नों के उत्तर में कहा कि वह बस औपचारिकता व सद्भावना के तहत दीदी से मुलाकात करने के लिये आये थें। उन्होंने कहा कि वह हर सेक्यूलर लोगों के साथ हैं। उन्होंने काह कि वह दीदी के सेक्यूलर लड़ाई में उनके साथ हैं। यूपी चुनाव पर कुरेदने पर अखिलेश ने कहा कि जहां तक चुनावी परिमाम की बात है तो आप देंख सकते हैं कि यूपी में जहां ईवीएम से मतदान हुए वहां भाजपा जीती व जहां बैलेट का इस्तेमाल हुआ वहां हम जीते। यूपी के इस पूर्व सीएम ने कहा कि यूपी में 325 सीट जीतने वाली भाजपा के गणित को ही देखे तो निकाय में बैलेट के कारण उनकी हार हुई है। उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि भाजपा की जीत का प्रतिशत 46% है जहां चुनाव प्रचार ईवीएम के माध्यम से किया गया था और जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए वहां 15% जीत का प्रतिशत है।’। इस इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,सपा के युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने भी साथ थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •